{"_id":"5a57b9e44f1c1b3a198b46fe","slug":"71515698660-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के हित में काम कर रही सरकार : डॉ. सत्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के हित में काम कर रही सरकार : डॉ. सत्यपाल
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के हित में काम कर रही सरकार : डॉ. सत्यपाल
बिनौली। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उनके लिए भी किसान हित सर्वोपरि है।
केंद्रीय मंत्री डॉ.सत्यपाल सिंह गुरूवार को बिजवाड़ा पहुंचे। यहां उनका ग्राम प्रधान अरविंद तोमर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने स्वागत किया।
गांव की चौपाल में हुई सभा में उन्होंने कहा कि उनसे पूर्व जितने भी सांसद रहे हैं। उन्होंने कभी क्षेत्र की समस्याओं व जरूरी आवश्यकताओं संबंधी कोई सवाल नहीं उठाया। लेकिन उन्होंने गत तीन वर्षो में क्षेत्र में विकास और किसानों की समस्याओं के मामले उठाए। उन्होंने पीएम मोदी की सराहना की और कहा कि किसानो के हित के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के प्रयास और प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते जल्द ही गन्ना भुगतान समस्या भी दूर होगी। बस किसानों को थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा।
इस दौरान ग्राम प्रधान अरविंद तोमर ने मंत्री और उनकी पत्नी अलका तोमर को स्मृति चिन्ह और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही गांव की बिजली, पानी की समस्या और बालिकाओं की उच्च शिक्षा संबंधी मांग पत्र सौंपा। लोक गायक संतराम बंजारा ने स्वागत गीत गाया। सभा का संचालन राजीव गोस्वामी और अध्यक्षता मास्टर भंवर सिंह ने की। सभा में सांसद प्रतिनिधि अरुण त्रिपाल धामा, जितेन्द्र धामा, कृष्णपाल राणा, मास्टर सीताराम, यशपाल पहलवान, विनीत चौहान, अनिल चौधरी, शोराज सिंह, बिजेंद्र सिंह, अंकित बडौली, अमित तितरोदा, राजीव धामा, सुधीर त्यागी, सचिन त्यागी महेंद्र सिंह, प्रभातशील, अशोक आदि मौजूद रहे।