फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एनसीसी कैडेट्स ने किया लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक

एनसीसी कैडेट्स ने किया लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक

Mon, 04 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने किया लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
74 यूपी वाहिनी एसीसी के कैडेटों ने रविवार को नगर के मुख्य मार्गों पर जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कमान अधिकारी कर्नल विक्रम उप्पल ने कहा कि स्वच्छता जीवन की अमूल्य निधि है। स्वच्छता से ही व्यक्ति की पहचान होती है। स्वच्छता होगी तभी अच्छे समाज की कल्पना की जा सकती है। गंदगी होने से अनेक बीमारियों होने का खतरा बना रहता है। खुले में शौच करने से भी बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने खाना खाने से पहले अपने हाथ धोने, घर से निकला हुआ कूड़ा आदि नियत स्थान पर ही डालना, फल आदि खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह साफ करके ही खाना की अपील की। आज हमें यह प्रतिज्ञा करनी है कि यह अभियान राष्ट्रीय स्तर का नहीं बल्कि हम सबका व्यक्तिगत है और हम सबको इस अभियान को सफल बनाने है। इस मौके पर एनसीसी कैडेटों ने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर मोहिंद्र सिंह, सूबेदार जसवंत सिंह, नायाब गिरधारी लाल, बीएचएम, मंगल सिंह, हवलदार गुरूजोद सिंह, सीएचएम सुखपाल, विपिन, अशोक, मनोज धामा, अनिल, अरविंद, घनश्याम शर्मा, ओमपाल, राजेंद्र, राजकुमार, प्रमेंद्र, अतर पाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed