{"_id":"59c0190c4f1c1b8e688b5371","slug":"71505761548-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान कराने में प्रदेश सरकार विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान कराने में प्रदेश सरकार विफल
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कस्बा दोघट में राजेंद्र सिंह के आवास पर हुई किसानों की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आक्रोश जताया और आंदोलन की चेतावनी दी।
बैठक में वक्ताओं ने कहा सरकार झूठा दावा कर रही है कि चीनी मिलों ने किसानों के गन्ने का पूर्ण भुगतान कर दिया है। मलकपुर, भैसाना, किनौनी चीनी मिलों पर अभी भी किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। गन्ना भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक तंगी झेल रहा है। प्रदेश सरकार ने चुनाव से पूर्व 120 दिन में गन्ना भुगतान दिलाने का वायदा किया , लेकिन उनका वादा झूठा निकला। सरकार भुगतान कराने में नाकाम रही है। बैठक में कहा यदि शीघ्र बकाया गन्ना भुगतान नहीं कराया तो किसान आंदोलन शुरू कर देंगे। इसमें चौधरी राजेंद्र सिंह, हरपाल, सुधीर, धीरज, गुड्डू, निरंजन, वीरेंद्र, सुखवीर, राम मोहन, टेकचंद, महीपाल, सुलेमान, नसीबू, टिंकू, हेमराज आदि रहे।