फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   7052 case disposed of in Lok Adalat

लोक अदालत में 7052 वादों का निस्तारण, 21886700 का अर्थदंड वसूला

Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
7052 case disposed of in Lok Adalat
बागपत कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का फीता काटकर शुभारंम करते न्यायाधीश - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 7052 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। वहीं, अर्थदंड के रूप में दो करोड़ 18 लाख 86 हजार सात सौ रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव प्रगति सिंह ने बताया कि न्यायमूर्ति समित गोपाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर 23,343 मुकदमे लगे। इनमें से 7052 मामलों का निस्तारण कराकर 2 करोड़ 18 लाख 86 हजार 700 रुपये का अर्थदंड प्रतिकर धनराशि वसूल की गई। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार, नोडल अधिकारी शाजिया नजर जैदी प्रथम अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश अवध बिहारी सिह, एडीजे स्पेशल शैलेंद्र पांडेय, सुशील कुमार तृतीय, शैलजा राठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय संख्या दो चंचल, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकृष्ण कुमार द्वितीय, प्रीति सिंह, वरुण कौशिक, सुश्री पूजा सुहाग, सुश्री सुमन, प्रियंबदा लाल, राजन राठी सिविल जज जूडि/त्वरित न्यायालय एवं समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed