फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   7 deaths in Baghpat: 150 devotees climbed the 65 feet high bamboo scaffolding, it fell with a thud

बागपत में 7 मौतें: 65 फीट ऊंचे बांस-बल्लियों के मचान पर चढ़ गए 150 श्रद्धालु... धड़ाम से गिरा तो मची चीख-पुकार

Tue, 28 Jan 2025 06:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 28 Jan 2025 06:10 PM IST
सार

निर्वाण महोत्सव में करीब 500 श्रद्धालु पहुंचे। भगवान आदिनाथ को मोक्ष कल्याणक लड्डू चढ़ाने के लिए मचान पर जाने लगे तो उस पर 150 से ज्यादा श्रद्धालु चढ़ गए। मचान इतना वजन झेल नहीं सका और टूट गया।  

विज्ञापन
7 deaths in Baghpat: 150 devotees climbed the 65 feet high bamboo scaffolding, it fell with a thud
ऐसे बनाया गया था 65 फीट ऊंचा मचान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत में गांधी मार्ग पर निर्वाण महोत्सव में मंगलवार सुबह भगवान आदिनाथ को मोक्ष कल्याणक लड्डू चढ़ाते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ चढ़ने से मचान टूट गया। वहां नीचे गिरने व दबने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 पुलिस कर्मियों समेत 70 से ज्यादा घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 

7 deaths in Baghpat: 150 devotees climbed the 65 feet high bamboo scaffolding, it fell with a thud
मचान गिरा तो ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
गांधी मार्ग पर दिगंबर जैन कॉलेज के प्रांगण में निर्वाण महोत्सव में भगवान आदिनाथ को मोक्ष कल्याण का लड्डू चढ़ाया जाना था। इसके लिए मानस्तंभ के ऊपर तक पहुंचने को 65 फीट का बांस व बल्लियों को रस्सी से बांधकर मचान तैयार किया गया। निर्वाण महोत्सव मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुआ और वहां करीब 500 श्रद्धालु पहुंचे। जब भगवान आदिनाथ को मोक्ष कल्याणक लड्डू चढ़ाने के लिए मचान पर जाने लगे तो उस पर 150 से ज्यादा श्रद्धालु चढ़ गए। अधिक श्रद्धालु चढ़ने से मचान टूट गया और श्रद्धालु नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 deaths in Baghpat: 150 devotees climbed the 65 feet high bamboo scaffolding, it fell with a thud
मचान से पीठ के बल गिरा युवक। - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिरने से दब गए और वहां चीख पुकार मच गई। परिसर में मौजूद अन्य श्रद्धालुओं व पुलिस ने घायलों को आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे में बड़ौत के रहने वाले सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घायल हुए 70 श्रद्धालुओं व पुलिस कर्मियों में करीब 40 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी, डीएम अस्मिता लाल, एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी घटनास्थल व अस्पताल में पहुंचे। परिजनों व जैन समाज के लोगों ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और इसको लेकर अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए लिखित में देने के बाद छह शव उनके परिजनों को सौंप दिए। जबकि बड़ौत में नेहरू मार्ग पर रहने वाले नंगला के इंटर कॉलेज में शिक्षक अरुण जैन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
 
विज्ञापन

7 deaths in Baghpat: 150 devotees climbed the 65 feet high bamboo scaffolding, it fell with a thud
घायलों को ई रिक्शा से भेजा अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
हादसे के मृतक
अमित जैन (40) पुत्र नरेश जैन निवासी बिनौली मार्ग बड़ौत, शिल्पी जैन (26) पुत्री सुनील जैन निवासी निकट घनश्याम भवन बड़ौत, विपिन जैन (44) पुत्र सुरेंद्र जैन निवासी गांधी मार्ग बड़ौत, तरसपाल जैन (75) पुत्र हुकमचंद जैन निवासी इमली वाली गली गांधी मार्ग बड़ौत, कमलेश जैन (65) पुत्र सुरेश जैन निवासी गुराना मार्ग बड़ौत, ऊषा जैन (66) पत्नी सुरेंद्र जैन निवासी बड़ौत, शिक्षक अरुण जैन (48) पुत्र मास्टर केशवराम निवासी नेहरू मार्ग बड़ौत।
 

7 deaths in Baghpat: 150 devotees climbed the 65 feet high bamboo scaffolding, it fell with a thud
घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
यह होता है निर्वाण महोत्सव
जैन धर्म में 24 तीर्थंकर हैं। इनमें प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ हैं। इनका मंगलवार को मोक्ष कल्याणक था। जैन परंपरा में तीर्थंकरों के मोक्ष कल्याणक के दिन श्रद्धालु निर्वाण लड्डू चढ़ाते हैं। यह आयोजन करीब 25 वर्षों से हर साल किया जाता था। बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज के प्रांगण में आदिनाथ भगवान के मानस्तंभ परिसर में यह कार्यक्रम किया जा रहा था। परिसर में करीब 500 श्रद्धालु थे और मचान पर करीब 150 श्रद्धालु मौजूद थे। 

7 deaths in Baghpat: 150 devotees climbed the 65 feet high bamboo scaffolding, it fell with a thud
घायल को अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
इसलिए गिर गया मचान
मानस्तंभ के परिसर में कुछ समय पहले ही मिट्टी का भराव कराया गया। उस मिट्टी में बल्लियों को गाड़ कर रस्सी से बांस बांधकर मचान बनाया गया था। भगवान आदिनाथ को मोक्ष कल्याणक लड्डू चढ़ाने में अपनी भागीदारी करने के लिए श्रद्धालु काफी संख्या में मचान पर चढ़ गए। इससे बल्लियों पर भार पड़ने से वह मिट्टी में दब गईं और मचान 65 फीट ऊंचा होने के कारण एक तरफ झुककर टूट गया। इससे ही बड़ा हादसा हुआ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed