फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   68 percent of the beneficiaries got the anti-corona vaccine

68 फीसदी लाभार्थियों ने लगवाया कोरोना का टीका

Sat, 19 Jun 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
68 percent of the beneficiaries got the anti-corona vaccine
बागपत। जिले में शनिवार को 47 केंद्रों पर 68 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया। इनके अतिरिक्त पिंक बूथ पर 119, अभिभावक बूथ पर 234 और 18 से 44 आयु वर्ग के लिए लगाए गए 11 बूथों पर 3382 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि शनिवार को 47 केंद्रों पर तीन हजार लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। इनमें से 2040 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुं्चे। बागपत ब्लॉक में 73 फीसदी, बड़ौत में 80, बिनौली में 85, छपरौली में 40, खेकड़ा में 70 और पिलाना में 54 फीसदी लाभार्थियों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसके अलावा पिंक बूथ पर बागपत में 200 में से 86 व बड़ौत में 200 में से 119, अभिभावक बूथ पर बागपत में 200 में से 75, बड़ौत में 200 में से 159 ने वैक्सीन लगवाई। जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए 11 बूथों पर 4200 लाभार्थियों के टीकाकरण का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। इनमें से 3382 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने व टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed