{"_id":"5ce1acc7bdec220754347118","slug":"61558293703-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा गांव में नियम विरूद्ध चल रहे भट्ठे को बंद करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठा गांव में नियम विरूद्ध चल रहे भट्ठे को बंद करवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। काठा गांव में एनजीटी के नियम को ताक पर रखकर चल रहे भट्ठे को प्रशासन ने पानी डलवाकर बंद कराया। सूचना प्रदूषण नियंत्रण विभाग को दी। किसी भी तरह के मानकों को पूरा नहीं किया। इसके चलते उसे बंद करवाया।
रविवार को काठा गांव में बागपत एसडीएम राजपाल सिंह और खेकड़ा एसडीएम पुलकित गर्ग अधिकारियों के साथ पहुंचकर अवैध और नियम विरुद्ध चल रहे भट्ठों को पानी डालकर बंद करवाया। एसडीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि गांव में गंगा ब्रिक फील्ड के नाम से भट्ठा चल रहा था। न तो भट्ठा संचालक के पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कोई अनुमति थी और ही एनजीटी की गाइड लाइन के अनुसार भट्ठे का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा भट्ठे की चिमनी गोल थी जो नियम विरुद्ध है। जिग जैग विधि से संचालन नहीं किया जा रहा था। सभी दस्तावेज देखे गए, इनमें अधिकांश में कमियां मिलीं। बागपत एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा कि नियम विरुद्ध क्षेत्र में भट्ठों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जांच पड़ताल कराई जा रही है। इस दौरान खनन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मौर्य, सीओ ओमपाल सिंह, एसओ शिवप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।