{"_id":"5ce05ef1bdec220728420b81","slug":"61558208241-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र और अभिभावकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र और अभिभावकों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, काठा में शनिवार को नये छात्र और उनके अभिभावकों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक अजय चौधरी, निदेशक अक्षय चौधरी, प्रधानाचार्य दिनेश जोशी और उपप्रधानाचार्य गौरव कुमार झा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। इसे देखकर अभिभावक और छात्र मंत्रमुग्ध हो गए। छात्रों ने लघु नाटिका प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य दिनेश जोशी ने अभिभावकों का स्वागत कर विद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन किया। भविष्य नीतियां, योजनाएं पर प्रकाश डाला। अभिभावकों के लिए एक विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जो विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। संगीत अध्यापक नीलकंठ अधिकारी के निर्देशन में राशि, अर्जुन, दृष्टि, पीयूष, तनिष्क, सिया ने गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। साजिद खान और श्रुति चौधरी के मार्गदर्शन में बच्चों ने योग और मार्शल आर्ट के करतब दिखाए। अभिभावकों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। इसमें आराधना मिश्रा, साक्षी, शेखर सहित अध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।