{"_id":"5cd9b787bdec2207786b9110","slug":"61557772167-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने एडीएम की गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने एडीएम की गाड़ी में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लख्मी चंद पटवारी कॉलेज ऑफ एजूकेशन, खेकड़ा से डीएम और एसपी के साथ ईवीएम के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर लौट रहे एडीएम की गाड़ी में रिवर पार्क के पास विपरीत दिशा से आ रही बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एडीएम और अन्य स्टाफ बाल-बाल बच गया। चालक ने कहा यात्रियों से भरी बस को गड्ढे से बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है।
सोमवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। डीएम पवन कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय और एडीएम अनिल कुमार मिश्रा खेकड़ा में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर लौट रहे थे। रिवर पार्क के निकट सबसे आगे चल रही एडीएम की गाड़ी में बड़ौत डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एडीएम और अन्य स्टाफ बच गया। एडीएम ने कहा बस ने गलत साइड से आकर उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद विभागीय कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। बाद में एडीएम डीएम पवन कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ उनकी गाड़ी में बैठकर चले गए।
उधर, चालक अमजद और परिचालक कुलदीप ने बताया कि यात्रियों से भरी बस को गड्ढों से बचाने के लिए बस को दूसरी साइड से ले जा रहे थे। बस धीमी गति से चल रही थी। केवल गाड़ी ही क्षतिग्रस्त हुई है। दोपहर बाद दोनों पक्ष बागपत कोतवाली पहुंचे और प्रकरण में समझौता हो गया।