फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वर्तमान समय में बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं - अनुरोध

वर्तमान समय में बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं - अनुरोध

Mon, 22 Apr 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
वर्तमान समय में बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं - अनुरोध
बड़ौत (बागपत)। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में रविवार को सीबीएसई के तत्वावधान में लिंग संवेदनशीलता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने कहा वर्तमान समय में बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। इसमें जनपद के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ अनुरोध चित्रा प्रिंसिपल दिल्ली पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, लार्ड महावीरा एकेडमी के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी और अभिषेक जैन ने किया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि अनुरोध चित्रा ने लिंग संवेदनशीलता संबंधी जानकारी दी। इसमें लड़का और लड़की एक समान, लड़का फुटबाल खेल सकता है तो लड़की भी फुटबाल खेल सकती है। कार्य के आधार पर उम्र के हिसाब से भी भेदभाव नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि गणित और विज्ञान विषय की प्रतियोगिता मेें भी लड़कियां भी लड़कों की तरह भाग ले सकती हैं। पहले समय में लड़कों को विज्ञान वर्ग और लड़कियों को कला वर्ग से पढ़ाया जाता था। उन्होंने कहा वर्तमान समय में बेटा और बेटी में कोई अंतर नहीं है। बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही हैं। कार्यशाला में वनस्थली पब्लिक स्कूल, ग्रोवेल स्कूल बड़ौत, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, वेदांटिक इंटरनेशनल स्कूल सराय, राम पब्लिक स्कूल, गगन पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, संस्कृति पब्लिक स्कूल शबगा, एल्पाइन पब्लिक स्कूल, देव पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने भाग लिया। संचालन अभिषेक जैन ने किया। अंत में प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने अनुरोध चित्रा को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed