{"_id":"5cb236abbdec22141d19fa01","slug":"61555183275-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल के लिए चयनित हुए बागपत के 905 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल के लिए चयनित हुए बागपत के 905 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 में जिले से 905 अभ्यर्थियों का मेडिकल के लिए चयन हुआ है। एसपी दफ्तर पर 646 अभ्यर्थियों की मेडिकल सूची चस्पा की गई है। शेष अभ्यर्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है। पुलिस लाइन में 16 अप्रैल को अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 में चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल सूची जारी हो गई है। जिले से 905 अभ्यर्थियों का मेडिकल के लिए चयन हुआ है। बागपत कोतवाली क्षेत्र से 71, बड़ौत कोतवाली क्षेत्र से 100, खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र से 83, सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र से 38, दोघट थाना क्षेत्र से 71, बालैनी थाना क्षेत्र से 34, छपरौली थाना क्षेत्र से 90, रमाला थाना क्षेत्र से 57, चांदीनगर थाना क्षेत्र से 42 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। एसपी दफ्तर पर 646 अभ्यर्थियों की मेडिकल सूची चस्पा की गई है। शेष अभ्यर्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है। पुलिस लाइन में 16 अप्रैल से मेडिकल प्रक्रिया शुरू होगी।
सीएमओ को मेडिकल पैनल के लिए चिट्ठी
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सीएमओ को चिकित्सकों का पैनल गठित करने के लिए पत्र लिखा गया है। सीओ की देखरेख में अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल के बाद चयनित अभ्यर्थियों के चरित्र का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
सूची में अभ्यर्थियों के नहीं मिले नाम, शिकायत की
बागपत। एसपी दफ्तर पर चस्पा की गई अभ्यर्थियों की मेडिकल सूची देखने के लिए अभ्यर्थी पहुंचे। जिनके नाम सूची नहीं मिले उन्होंने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। मेडिकल सूची मेें 259 अभ्यर्थियों के नाम नहीं थे। पुलिस अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही दूसरी सूची चस्पा की जाएगी। शेष अभ्यर्थियों की सूची तैयार हो रही है। शिकायत करने वालों में गुड्डू, नितिन, रवि, अजय, राहुल आदि शामिल रहे।
बड़ौत के सबसे ज्यादा अभ्यर्थी
बागपत। पुलिस भर्ती में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सबसे अधिक अभ्यर्थी हैं। एक सौ अभ्यर्थियों का मेडिकल के लिए चयन हुआ है। सबसे कम अभ्यर्थी बालैनी थाना क्षेत्र के हैं।