{"_id":"5c9fc40fbdec2214323f4119","slug":"61553974287-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव पर्यवेक्षक ने प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों से वार्ता की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव पर्यवेक्षक ने प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधियों से वार्ता की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ। रेण्डमाइजेशन के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व पोलिंग पार्टी, माइक्रो ऑब्जर्वर को विधानसभा क्षेत्र वार बुलाया। इसके बाद सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. वी तिरुपुगल ने द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया और सभी को चुनाव की जानकारी दी। कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली। समयबद्ध एवं त्वरित गति से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह सूचना मिलते ही तत्काल रूप से अवगत कराए, ताकि उनका समय से निस्तारण किया जा सके। साथ ही डीएम पवन कुमार को कंट्रोल रूम में एक वायरलेस सैट भी स्थापित कराने के निर्देश दिए।
सभी एसडीएम को दिए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश
बागपत। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सहित मोदीनगर, सिवाल खास, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा के एसडीएम को निर्देशित किया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। पहले ही सभी व्यवस्था सुचारु की जाए। मतदाताओं को किसी भी तरह की परेशानी न पहुंचे। प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार पर विशेष नजर रखे। जनसभा, रैली, जुलूस और अन्य कार्यक्रमों पर होने वाले खर्च पर भी नजर रखे। आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी एसडीएम को भी चुस्ती और सतर्कता से चुनाव कार्य करने के निर्देश दिए।