फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अंग्रेजी के पेपर को किसी ने बताया आसान तो किसी ने कठिन

अंग्रेजी के पेपर को किसी ने बताया आसान तो किसी ने कठिन

Fri, 15 Feb 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी के पेपर को किसी ने बताया आसान तो  किसी ने कठिन
बड़ौत (बागपत)। यूपी बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार को भी नगर में चार परीक्षा केंद्र पर भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जारी रही। सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने दिया। प्रवेश पत्र की जांच की । छात्र छात्राओं के मोबाइल को परीक्षा केंद्र से बाहर रखा। एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बड़ौत नगर के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज पर बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच हाईस्कूल का अंग्रेजी का पेपर हुआ। सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर विद्यार्थियों को जाने दिया गया। जिस रूम में परीक्षा देनी थी, वहां पर भी विद्यार्थियों की तलाशी ली गई। परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन बनाने के लिए किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल व अन्य सामग्री लेकर अंदर नहीं जाने दिया गया। परीक्षा केंद्रों से 50-50 मीटर दूरी तक भी अभिभावकों व अन्य लोगों को पुलिस व परीक्षा की ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने खड़ा नहीं होने दिया।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि हाईस्कूल का अंग्रेजी विषय का पेपर में दर्जनों अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। उधर पेपर छूटने के बाद छात्र दीपिका, साक्षी, अंशिका, सोनम ने अंग्रेजी के पेपर को आसान बताया, वहीं पिंकी, रानी, भारती, सरिता ने पेपर को कठिन बताया। उधर दूसरी पाली मेें इंटरमीडिएट का होम साइंस का पेपर शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed