{"_id":"5c5743b6bdec22093e7c0073","slug":"61549222838-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों पर उर्जा निगम के दस करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों पर उर्जा निगम के दस करोड़ बकाया
विज्ञापन
बागपत। राजस्व लक्ष्य पूरा करने के लिए ऊर्जा निगम के सामने सरकारी विभाग सबसे बड़ी चुनौती बन गए हैं। विभिन्न विभागों पर निगम के दस करोड़ बकाया हैं। सबसे ज्यादा बकाया सरकारी स्कूलों व जिला अस्पताल पर है। विद्युत निगम के अधिकारी कई बार विभागों को नोटिस दे चुके हैं, लेकिन फिर भी बिल जमा नहीं कराए जा रहे हैं।
विद्युत निगम लक्ष्य को पूरा करने के लिए ताबड़तोड़ अभियान चला रहा है। बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, लेकिन विभाग को सबसे बड़ा झटका सरकारी महकमे ही दे रहे हैं। सरकारी विभागों ने पूरे साल तक बिजली बिल जमा नहीं किया है। सबसे ज्यादा बकाया सरकारी स्कूलों व जिला अस्पताल पर बकाया है। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूलों पर 6 करोड़, 76 लाख, 59 हजार रुपये बिजली का बिल बकाया है। शिक्षा विभाग ने आज तक एक रुपये भी जमा नहीं किया। जिला अस्पताल पर एक करोड़, एक लाख, 43 हजार रुपये बकाया है। इसके अलावा अन्य विभागों पर भी लाखों रुपये बिजली का बिल बकाया है। विद्युत निगम के अधिकारी बिजली का बिल जमा करने के लिए कई बार विभागों को नोटिस दे चुके हैं, लेकिन आज तक बिल जमा नहीं कराया गया।
इन विभागों पर है बकाया
बागपत। विद्युत निगम का सरकारी स्कूलों पर 6 करोड़, 76 लाख, 59 हजार रुपये बकाया है। जिला अस्पताल पर एक करोड़ एक लाख, 43 हजार रुपयेे, पीएचसी पर छह लाख 15 हजार रुपये, पुलिस लाइन पर 54 लाख 41 हजार रुपये, जेल पर 35 लाख 40 हजार रुपये, विकास भवन पर 53 हजार रुपये बिजली का बिल बकाया है। इनके अलावा भी कई विभागों पर लाखों का विद्युत बिल बकाया है।
विज्ञापन
काटे जाएंगे विद्युत कनेक्शन
बागपत। विद्युत निगम के एसई रामवीर सिंह ने बताया कि कई विभाग ऐसे हैं, जिन्होंने आज तक बिजली का बिल जमा नहीं किया। समय-समय पर विभागों को नोटिस जारी किए जाते हैं। अब फाइनल नोटिस जारी किया जाएगा। यदि इसके बाद भी बिल जमा नहीं कराए गए तो विभागों के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
जमा कराया जाएगा बिल
बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने बताया कि स्कूलों पर बिजली का बिल बकाया है, उनकी जानकारी में नहीं है। विद्युत निगम से बिल मंगाकर जमा कराया जाएगा।