फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सोशल ऑडिट के लिए टीम का साक्षात्कार

सोशल ऑडिट के लिए टीम का साक्षात्कार

Wed, 30 Jan 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
सोशल ऑडिट के लिए टीम का साक्षात्कार
बागपत। ब्लॉक स्तर पर सोशल ऑडिट टीम की नियुक्ति के लिए डीडीओ कार्यालय में साक्षात्कार हुआ। पहले दिन बागपत, पिलाना और खेकड़ा के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। तीनों ब्लॉक में 106 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


दिव्यांगों को कंप्यूटर शिक्षा देने के निर्देश
बागपत। आरटीआई एवं बाल अधिकार संरक्षण कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि दिव्यांगों को शैक्षिक संस्थानों पर कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य रूप से देने के लिए प्रशासनिक सुधार विभाग में जनहित याचिका डाली थी। जिसका संज्ञान लेते हुए विभाग ने कार्रवाई के लिए सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय को पत्र लिखा। मंत्रालय की ओर से उच्च शिक्षा निदेशक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


युवा जिलाध्यक्ष ने बनाए पदाधिकारी
बागपत। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने आशीष वशिष्ठ को सदस्य उपाध्यक्ष और कार्यालय प्रभारी, शेर सिंह गुर्जर को जिला मंत्री बनाया।

दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को दी एक-एक लाख की धनराशि
फोटो- 14
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के दिवंगत अधिवक्ता विजयपाल त्यागी की पत्नी मंगो देवी और चश्मवीर सिंह की पत्नी प्रमिला देवी को एक-एक लाख रुपये की धनराशि दी। अध्यक्ष श्योवीर सिंह, महामंत्री प्रवीण नाहरा, सोमेंद्र ढाका, रणवीर सिंह, जयवीर सिंह, सतीश ढाका, ओमपाल मान, मुकेश ढाका, सरफराज, वीरेंद्र, महिपाल मान, परमवीर वर्मा, जितेंद्र धामा, ओमपाल तोमर, सुरेंद्र, मनोज, दयानंद शर्मा, राजेश जैन, नवीन त्यागी, सुभाष त्यागी, जयेश शर्मा, चंद्रवीर राणा, रामदेव, अवधेश शर्मा, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने दम तोड़ा
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। घरेलू विवाद के चलते गत दिनों एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिजनों ने गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने सोमवार की देर रात दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed