{"_id":"5c38e4f6bdec227357413b92","slug":"61547232502-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण का मात देने के लिए खानपान का रखे ध्यान : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण का मात देने के लिए खानपान का रखे ध्यान : एसडीएम
विज्ञापन

बागपत। ब्लॉक परिसर में कुपोषण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम मुख्य अतिथि रहे। पिलाना ब्लॉक में भी महिलाओं को जागरूक किया गया।
शहर के ब्लॉक में कुपोषण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का एसडीएम विवेक कुमार यादव ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कुपोषण को मात देना आपके हाथ में है और सही पोषण होगा तो स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। इसलिए सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी बीना बजाज ने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए शासन द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है और इन योजना को हमेें गरीबों तक पहुंचाना होगा। जो पोषाहार सरकार से आ रहा है वह लाभार्थी तक जरूर पहुंचे। वहीं पिलाना ब्लॉक में बीडीओ कृपाल सिंह व जिला कार्यक्रम अधिकारी बीना बजाज ने शुभारंभ करते हुए सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से ईमानदारी के साथ कार्य करने का पाठ पढ़ाया। सीडीपीओ शीतल ने भी अपने विचार रखे और कहा कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।