फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पलड़ी गांव में पेयजल संकट गहराया

पलड़ी गांव में पेयजल संकट गहराया

Thu, 20 Dec 2018 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पलड़ी गांव में पेयजल संकट गहराया
पलड़ी गांव में पेयजल संकट गहराया
विज्ञापन


बागपत। सांसद आदर्श गांव पलड़ी के ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। तीन महीने से पेयजल टंकी ठप पड़ी है। उखाड़े गए 76 हैंडपंपों को रिबोर भी नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल निगम ने दूषित पानी देने वाले 76 हैंडपंपों को उखाड़ दिया गया था। लेकिन उखाड़े गए हैंडपंपों को रिबोर नहीं कराया गया। पेयजल टंकी भी तीन माह से बंद पड़ी है। टंकी को अभी तक हैंडओवर भी नहीं किया गया। ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर खेतों से पेयजल लाना पड़ रहा है। ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। चेतावनी देने वालों में अहसान, बिजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, राजीव, संजय, भोपाल, यामीन खां, प्रवीण कुमार, प्रेम सिंह, मनीष, विक्की, राजू, अमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed