{"_id":"5be9d738bdec22697652b6f2","slug":"61542051640-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जादूगर ने बच्चों को हैरतअंगेज करतब दिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जादूगर ने बच्चों को हैरतअंगेज करतब दिखाए
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। चेतना इंटर कॉलेज, किशनपुर बराल में रेडक्रॉस ने मैजिक शो का आयोजन किया। जादूगर वीके सम्राट ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर बच्चों का मनोरंजन किया। जादूगर वीके सम्राट ने कहा कि जादू एक कला है। जिसे सीखने के लिए उन्होंने बड़ी मेहनत की है। किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कराने के लिए मेहनत जरूरी है। वे जादू कला के माध्यम से अंधविश्वास दूर करना चाहते है। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने हवा में पैसे पैदा करने, नन्ही बच्ची को हवा में उड़ाने, रुमाल से फूल बनाने आदि जादू दिखाए। इसे देखकर बच्चे मंत्रमुग्ध हो गए। इसमें डॉ. ओमपाल सिंह, राकेश देवी, संजीव तोमर, अजित सिंह, सरसलता, मुकेश, देशवीर, प्रवीण आदि रहे।
विज्ञापन