{"_id":"5b96c50f867a557f5f4191d5","slug":"61536607503-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट में विकास कार्य पर खर्च होंगे 50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट में विकास कार्य पर खर्च होंगे 50 लाख
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
दोघट नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर 50 लाख रुपये खर्च करने प्रस्ताव पारित किया।
नगर पंचायत की चेयरमैन बबीता चौधरी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए। कस्बे में पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने एवं बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया। पौधा रोपण के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लगाए पौधों की देखरेख के लिए उचित व्यवस्था कराने एवं टी गार्ड लगाने का प्रस्ताव पारित किया। नगर में कीट नाशक दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराने तथा आवश्यक कीटनाशक दवा का क्रय करने का प्रस्ताव पारित किया। कस्बे में विकास कार्य सड़क, पेयजल, पथ प्रकाश आदि के लिए अनुमानित 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। तालाबों की सफाई एवं खुदाई, चारदीवारी कराई जाएगी। श्मशान घाटों की साफ-सफाई का प्रस्ताव पारित किया। संचालन वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार ने किया। इसमें अमित, बिजेंद्र उर्फ लाला, सुनीता, संजीव, शाकिर, सतीश पंवार, मुकालतली आदि सभासद उपस्थित रहे।