{"_id":"5b620d4c4f1c1ba61f8b66de","slug":"61533152588-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणमान्य और सोशल वर्कर को भी दिया गया पौधरोपण का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणमान्य और सोशल वर्कर को भी दिया गया पौधरोपण का लक्ष्य
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए शासन ने कमर कस ली है। विभाग वार अफसरों को पौधे लगाने का लक्ष्य दिया है। अब सोशल वर्कर, गणमान्य लोग और गांव के प्रधान को भी पौधरोपण की जिम्मेदारी दी। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदूषण से आजादी के लिए भारी मात्रा में पौधरोपण होगा।
शासन से जिले को 15 अगस्त से लाखों की संख्या में पौधरोपण करने का लक्ष्य सौंपा है। इसके आधार पर जिले के 26 विभागों को पौधे लगाने का जिम्मा दिया। वहीं सीडीओ पीसी जायसवाल ने विभागाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी है इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लक्ष्य को प्रगति पर पहुंचाने के लिए प्रशासन ने सोशल वर्कर, ग्राम प्रधान और गणमान्य लोगों को मुहिम में जोड़ा है। उन्हें उनके क्षेत्र में पौधे लगाने के लिए जिम्मेदारी दी। परियोजना निदेशक ने बताया कि पौधरोपण के लिए लोगों को चुनाव किया। उन्होंने बताया कि प्रदीप कुमार गठीना, संतरा देवी टटीरी, संजय शर्मा गाधी, प्रवीण शर्मा गांधी को 100-100, रामवीर सिंह राणा धनौरा, संतोष देवी टटीरी, रामगोपाल सिसाना 200-200, अनीश मवी कलां को 150, मोनू यादव फलैरा को 3000, बली यूथ बिग्रेड को 1000 को पौधरोपण के लिए लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा कि सभी को पौधे उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जिले में प्रदूषण से मुक्ति के लिए पौधरोपण की मुहिम में सभी को सहयोग करना है।