फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीएचसी अधीक्षक ने किया दो पीएचसी का निरीक्षण

सीएचसी अधीक्षक ने किया दो पीएचसी का निरीक्षण

Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक ने किया दो पीएचसी का निरीक्षण
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने अग्रवाल मंडी टटीरी और पाबला बेगमाबाद की पीएचसी का निरीक्षण किया। पाबला में सभी कर्मचारी उन्हें उपस्थित मिले। केंद्र पर साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। सफाई के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। टटीरी पीएचसी में सभी व्यवस्था दुरूस्त मिली। लैब टैक्निशियन द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष जांचे कम की जा रही थी, इसे चेतावनी दी। उनके साथ ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक आस मोहम्मद त्यागी रहे।
विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना जताई
अग्रवाल मंडी टटीरी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के किसान आंदोलन में साथ रहे कस्बा निवासी चौधरी वेदप्रकाश के निधन की सूचना पर रालोद के पदाधिकारी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। रालोद मुखिया के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रीय सचिव पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मैराजूद्दीन परिवार से मिले। इसके अलावा रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, अमीनगर सराय चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव, कर्नल ब्रहमपाल सिंह, सुरेश राणा, मनोज तोमर, चौधरी राममेहर सिंह, डॉ. भूले कश्यप, रब्बान खान, सतेंद्र, ब्रजामोहन शास्त्री ने शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन


हेल्थ कैंप में 435 की जांच
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेट्रो अस्पताल नोएडा और निकिता नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में लगे हेल्थ कैंप में 435 रोगियों की जांच की गई। इसमें हड्डी रोग विशेष डॉ. सुशील तेवतिया, ह्दय रोग विशेषज्ञ एमएम आर्या, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता गोविंद, जनरल फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्र शिविर दो अगस्त को
अग्रवाल मंडी टटीरी। लायन अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि दो अगस्त को मौजिजाबाद नांगल गांव में नि:शुल्क नेत्र शिविर लगेगा। इसमें दिल्ली के डॉक्टरों द्वारा नेत्रों की जांच की जाएगी।


विद्यार्थी और अध्यापकों को कराया योगाभ्यास
अग्रवाल मंडी टटीरी। दुर्गेशवरी संस्कृत महाविद्यालय में चल रहे योग शिविर में तीसरे दिन अध्यापक विद्यार्थियों यौगिक क्रियाएं कराई। आसनों का अभ्यास कराया। इस दौरान योग प्रचारक विनेश कुमार, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, कुलदीप शास्त्री, डॉ. महंत, साधुराम शास्त्री, जगन्नाथ शास्त्री कुलदीप शास्त्री, प्रवेश कुमार शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed