{"_id":"5b4667124f1c1b0d278b5d08","slug":"61531340562-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी योजनाओं का लाभ उठायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी योजनाओं का लाभ उठायें
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। कृषक सेवा सहकारी समिति बिनौली परिसर में बुधवार को व्यवसाय विविधीकरण के अंतर्गत किसान गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल ने कहा कि सहकारी विभाग द्वारा किसानों के हितों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका किसानों को लाभ उठाना चाहिए।
सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि जनपद में खेती किसानी ही सबसे ज्यादा आय का स्रोत है। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों को सस्ती दर पर ऋण सुविधा, सस्ते खाद, बीज व उर्वरक उपलब्ध कराए जाते हैं। लेकिन अब सरकार की नई पहल के तहत हर जनपद की चुनिंदा समितियों में पतंजलि के उत्पाद के बिक्री केंद्र भी खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा किसान सहकारिता विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर उन्होंने आठ किसानों को जिला सहकारी बैंक द्वारा जारी केसीसी रुपे कार्ड भी वितरित किया तथा पतंजलि बिक्री केंद्र का फीता काटकर शुभारम्भ भी किया। गोष्ठी की अध्यक्षता समिति सभापति प्रतिनिधि प्रधान संजय चौधरी, संचालन एड़ीओ योगेंद्र मलिक ने किया। इस अवसर पर सहायक निबंधक सहकारिता विकास कुमार, जिला सहकारी बैंक प्रबंधक राजेंद्र सिंह, प्रबंध निदेशक संजय कुमार , पूर्व सभापति रामकुमार, सांसद प्रतिनिधि अरुण धामा, राजू तोमर सिरसली, प्रधान शैलेंद्र ठाकुर, देवेंद्र प्रधान, रविंद्र हट्टी, विनोद तोमर, मांगेराम, जयवीर सिंह, राजपाल सिंह, सुधीर त्यागी, प्रशांत धामा, विशयपाल सोलंकी, रमेशचंद चौहान आदि मौजूद रहे।