{"_id":"5b3fc7f34f1c1b54238b4e6b","slug":"61530906611-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में ढिलाई नहीं चलेगी : आराधना शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में ढिलाई नहीं चलेगी : आराधना शुक्ला
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में ढिलाई नहीं चलेगी : आराधना शुक्ला
बागपत। परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव और नामित जनपद नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने विकास कार्यों की समीक्षा की। अफसरों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। शासन की मंशा के अनुरूप राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।
बुधवार को विकास कार्यो की समीक्षा करने पहुंची जनपद की नोडल अधिकारी और परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने कहा कि विकास कार्यों का अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। थर्ड पार्टी से भी सत्यापन सुनिश्चित करें। पारदर्शिता के साथ भयमुक्त कार्य करें। उन्होंने कहा सभी विभागीय अधिकारी अपने कार्य के प्रति सतर्क रहें और गांव-गांव जाकर लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को पूछे। जिस अधिकारी के पास शिकायत लंबित है उसका भी तत्काल से निस्तारण किया जाए। आनलाइन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें।
उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि मरीजों से जुड़ी प्रत्येक कॉल अटेंड कराई जाए और जरूरतमंदों को 102 और 108 सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया। बाल स्वास्थ्य एवं टीकाकरण कार्य की भी समीक्षा करते हुए कहा आंगनबाड़ी केंद्र साफ-सुथरे होने चाहिए। बैठने की अच्छी व्यवस्था हो। निर्देश दिए कि जनपद में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर लिंग परीक्षण नहीं होने चाहिए। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण समय पर ढंग से सुनिश्चित कराया जाए। जनपद के लिए जो अधिकारी पद रिक्त हैं, उनकी भी मांग रखी जाएगी। कहा कि शहर व गांव साफ सुथरा होना चाहिए। जगह-जगह डस्टबिन भी रखे जाएं। लाइंटिंग की भी अच्छी व्यवस्था की जाए। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार, एसपी जयप्रकाश, सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, डीडीओ हुब लाल, पीडी एमएल पटेल, एसडीएम विवेक कुमार यादव, एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष सिंह राजपूत, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, डीआईओएस बृजेंद्र कुमार, डीसीओ चमन शर्मा सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----------------
महिला अस्पताल और एआरटीओ दफ्तर का किया निरीक्षण
नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन किया। वे महिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने यहां की टाइल्स को देख कर कार्यदायी संस्था के प्रति नाराजगी व्यक्त की। जगह-जगह अस्पताल में सीलन भी आ रही थी। ओपीडी कक्ष, केएमसी की निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओं से डॉक्टरों के बोर में जानकारी ली। इसके बाद उप संभागीय परिवहन दफ्तर पहुंची। यहां बाबुओं से पटल संबंधित जानकारी ली। लाइसेंस, रिन्यूअल के रजिस्टर को कर्मचारी नहीं दिखा पाए। कार्यालय में जो गंदगी दिखाई दे रही है उसे भी अच्छे से साफ कराया जाए। कैश काउंटर को भव्य बनने के निर्देश दिए। आगंतुकों के बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था व शीतल जल की भी व्यवस्था के निर्देश दिए।