{"_id":"5b01c54a4f1c1bd3408b6b2d","slug":"61526842698-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग में विशाल और शहनाज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग में विशाल और शहनाज अव्वल
Updated Mon, 21 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
आर्यन गेटवेज शूटिंग रेंज दिल्ली रोड पर दो दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विजेता शूटरों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का शुभारंभ रेंज के संस्थापक महबूब पठान और कोच वाजिद खान ने किया। 10 मीटर पिस्टल सीनियर वर्ग में विशाल कुमार चौहान ने 572/600 अंक प्राप्त कर प्रथम, आशीष कुमार ने 568/600 अंक प्राप्त कर द्वितीय और 565/600 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वुमन में शहनाज ने 557 अंक प्राप्त कर प्रथम, डोली ने 552 अंक प्राप्त कर द्वितीय और साक्षी बालिया ने 548 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में टॉप आठ निशानेबाजों का फाइनल भी हुआ। इसमें चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब अर्जुन को मिला, इसने 100 में 99 अंक प्राप्त किए। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया । इसमें राजीव चौहान, अमित श्योराण, अक्षय तोमर, अमन कुमार, अरुण शर्मा, शिवम शर्मा, निशांत मलिक, सौम्या राठी, खुशी तोमर, शिवानी खोखर, हर्ष शर्मा, गौरव, आयुष भारद्वाज, हिमांशु राय, ईशान खान, परवेज चौधरी, आसिफ बालियान का योगदान रहा।