फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाबा टिकैत ने हमेशा किया किसानों के लिए संघर्ष

बाबा टिकैत ने हमेशा किया किसानों के लिए संघर्ष

Wed, 16 May 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बाबा टिकैत ने हमेशा किया किसानों के लिए संघर्ष
बागपत/दोघट। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की कार्यकर्ताओं ने आठवीं पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर पुष्पार्पित करते हुए जीवन पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा टिकैत ने हमेशा किसानों के लिए संघर्ष किया।
विज्ञापन

गांगनौली में धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर हवन किया और उनके चित्र पर पुष्पार्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि किसानों की हर समस्याओं को उठाते थे। 80 के दशक में बिजली के दाम बढ़े थे, तब संगठन का निर्माण किया । तब से अब तक कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर जल बचाओ और नदी बचाओ विषय पर गोष्ठी की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कृष्णा और हिंडन पर सरकार को ध्यान करना चाहिए। सैकड़ों फैक्ट्रियों को रसायन युक्त पानी को नदी में गिरने से रोकना चाहिए। नदी मर चुकी है उसे पुर्नजीवित करना चाहिए। इसमें बिजेंद्र सिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह, राजपाल शास्त्री, हरपाल प्रधान, मनोज प्रधान, रामनाथ प्रधान, देवेंद्र प्रधान, प्रमोद तोमर, नरेंद्र राठी, संजीव राठी, उपेंद्र तोमर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर के आवास पर कार्यकर्ताओं ने भाकियू के अध्यक्ष स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की पीड़ा को कम करने के लिए बाबा टिकैत ने संगठन बनाया । इसके बाद उन्होंने किसानों के हितों के लिए बड़े-बड़े आंदोलन चलाए, इसका लाभ किसानों को मिला। आज भी भाकियू के सभी पदाधिकारी बाबा के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। किसानों का जहां भी उत्पीड़न होता है, वहां पर हर समय कार्यकर्ता तैनात रहते हैं। धरने प्रदर्शन के माध्यम से मांगे मनवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान अपने आप को अकेला न समझे। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की सेना उनके साथ हैं। उनके हक और अधिकारों का कहीं भी दमन नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान चौधरी राज सिंह, ठाकुर चमन सिंह, योगेश शर्मा, आदेश त्यागी, राजीव त्यागी, प्रिंस कुमार, सोनू उपाध्याय, विपिन त्यागी, अंकुर त्यागी, हिम्मत सिंह, प्रवीण कुमार मैनेजर, योगेंद्र धामा एडवोकेट, राकेश कुमार, रिंकी, तेजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed