फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नौ घंटे गुल रही बिजली, बेहाल हुआ बागपत

नौ घंटे गुल रही बिजली, बेहाल हुआ बागपत

Mon, 09 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
नौ घंटे गुल रही बिजली, बेहाल हुआ बागपत

विज्ञापन
बागपत। मेरठ रोड स्थित 220 केवी उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति नौ घंटे ठप रही। इससे शहर के अलावा जिले के नौ बिजलीघरों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब 60 गांवों की आपूर्ति धड़ाम हो गई। विद्युत निगम के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत कर तकनीक खामी को दूर किया, इसके बाद रात करीब आठ बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विद्युत निगम के एक्सईएन राजीव कुमार ने बताया कि मेरठ रोड स्थित 220 उपकेंद्र पर सुबह करीब 11 बजे ब्रेकर खराब होने और सीटी में ब्लास्ट हो जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। तकनीक कर्मचारियों ने दोपहर तीन बजे आपूर्ति शुरू कराई, लेकिन इसके बाद फिर से खराबी आ गई। उधर, रात रात करीब आठ बजे तक व्यवस्था दुरुस्त हो सकी। इससे हजारों को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि 220 केवी उपकेंद्र से नौ बिजलीघरों को आपूर्ति होती है, इन बिजलीघरों से करीब 60 गांव जुड़े हैं। आपूर्ति धड़ाम हो जाने से शहर से लेकर देहात तक हाहाकार की स्थिति रही। ग्रामीण बार-बार विद्युत निगम के अधिकारियों को कॉल कर स्थिति की जानकारी लेते रहे। अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने बताया कि आपूर्ति सही करा दी गई है।
विज्ञापन


इन केंद्रों को नहीं मिली बिजली
बागपत। उप केंद्र की खराबी के चलते 33 केवी उपकेंद्र सरुरपुर कलां, बिहारीपुर, कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी, मीतली, डौला, चांदीनगर, ढिकोली समेत नौ उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रही। करीब 60 गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल की उठानी पड़ी किल्लत
बागपत। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सबसे अधिक समस्या पेयजल की आपूर्ति की रही। अधिकतर घरों में टंकी और सबमर्सेबिल से आपूर्ति होती है। बिजली नहीं होने से पानी नहीं आ सका, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग हैंडपंपों की ओर दौड़ लगाते नजर आए।

लघु उद्योग धंधे रहे ठप
बागपत। बिजली आपूर्ति बाधित होने दिनभर लघु उद्योग धंधे बंद रहे। बिजली नहीं आने के कारण मजदूर दिन भर बिजली का इंतजार करते रहे। इससे लघु उद्योग मालिकों को काफी अर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

मरीज रहे हलाकान
बागपत। जिला अस्पताल की आपूर्ति भी एक घंटे तक बाधित रही, जिस कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी के चलते दिक्कत हुई। इसके बाद यहां जनरेटर चलवाकर व्यवस्था दुरुस्त कराई गई।

पशुओं के लिए चारे का संकट
बागपत। देहात क्षेत्र में बिजली नहीं होने से पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया। चारा मशीनों का संचालन नहीं हुआ। ट्रैक्टर या जनरेटर का सहारा लेकर किसी तरह चारे की व्यवस्था की गई। सैकड़ों किसानों के नलकूप भी ठप रहे।

बिजली के दाम बढाए, आपूर्ति खराब
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी का कहना है कि बिजली आपूर्ति आए दिन धड़ाम रहती है। सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं, लेकिन आपूर्ति ठीक नहीं है। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना का कहना है कि लोगों को बिजली आपूर्ति सही नहीं मिलने से परेशानी हुई। भाजपा सरकार दावे बड़े करती है, हकीकत में काम नहीं करती।


यह थी गड़बड़
विद्युत निगम के एक्सईएन राजीव कुमार ने बताया कि मेरठ रोड स्थित 220 उपकेंद्र पर सुबह के समय सीटी में ब्लास्ट हो गया था। उसके बाद 132 केवीए के ट्रांसफार्मर में ब्रेकर में गड़बड़ी हो गई। सीटी को बड़ौत से मंगाया गया। इसके बाद उपकेंद्र के कर्मचारी और अधिकारियों ने खराबी को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed