{"_id":"5ac7cba94f1c1bb5618b6068","slug":"61523043241-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बर्बाद करने पर तुली है भाजपा: उज्जवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बर्बाद करने पर तुली है भाजपा: उज्जवल
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। गेहूं कटाई का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन इंडेंट जारी नहीं होने से अब भी किसानों का गन्ना खेतों मेें है। उन्होंने कहा कि रालोद आंदोलन करेगा और भाजपा से किसान हित में जवाब मांगेगा।
शुक्रवार को रालोद का प्रतिनिधिमंडल डीसीओ कार्यालय पहुंचा। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने डीसीओ को बताया कि मिलें किसानों से सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं ले रही हैं। खेतों में गेहूं की फसल भी पक कर तैयार है। 40 प्रतिशत गन्ना खेतों में खड़ा है। अब किसान गेहूं की कटाई करें या गन्ने की छिलाई, इसे लेकर दिन-रात चिंता सता रही है। युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंदर तोमर ने कहा कि रालोद किसानों के साथ है। उनकी समस्याओं को समाधान के लिए हर समय तैयार है। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। विभागों में गन्ना भरने से भी रालोद पीछे नहीं हटेगा। संजय पंवार, सुरेश, ओमपाल, संजय, जगवीर, डॉ. इंद्रपाल, ईश्वर, देवेंद्र, संदीप, मनोज, सहेंद्र, वीरेंद्र मौजूद रहे।