{"_id":"5ac13bc54f1c1b99618b4ede","slug":"61522613189-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का बनाया अप्रैल फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का बनाया अप्रैल फूल
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। झूठी सूचना देकर पुलिस को अप्रैल फूल बनाया गया। कहीं रोडवेज बस में बदमाशों द्वारा लूट की सूचना दी गई तो कहीं सड़क हादसे में युवक की मौत होना बताया गया। सूचना को गंभीरता से लेते पुलिस मौके पर तो पहुंची, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।
रविवार को दोपहर के समय रमाला स्थित डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों द्वारा ककड़ीपुर-शुगर मिल के बीच रास्ते में रोडवेज बस बंधक बनाकर यात्रियों से लूटपाट की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची। छानबीन की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसी ने पुलिस को अप्रैल फूल बनाया। इसके बाद डॉयल 100 को ही सूचना दी गई बरवाला तिराहे स्थित पूर्वी यमुना नहर पर दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला। इसके अलावा सुबह से शाम तक अप्रैल फूल बनाने का सिलसिला चलता रहा। लोगों को उल्टी सीधी सूचना देकर दौड़ाते रहे।