{"_id":"5ac13af44f1c1bc7618b4e4e","slug":"61522612980-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पति की मौत, पत्नी और बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पति की मौत, पत्नी और बच्चा घायल
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)।
दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर रमाला मिल के पास बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। जबकि मां बेटा गंभीर घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। इस मामले में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल संजीव पुत्र आनंद बरवाला गांव का रहने वाला था। वह हलवाई का काम करता था। रविवार को वह बाइक पर पत्नी कुसुम और छह साल के बच्चे के साथ शामली जनपद के डूंगर गांव में अपनी ससुराल में गया । जब वह पत्नी और बच्चे को लेकर वापस लौट रहा था तो दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर रमाला मिल के पास पीछे से डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जब की पत्नी वह छह माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर रमाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में रमाला थाने में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं लग सका है। इस संबंध मैं थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया डंपर चालक की तलाश की जा रही है। शीघ्र से पकड़ ले जाएगा।