{"_id":"5aba9c9f4f1c1b304e8b499b","slug":"61522179231-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में नए कार्य को प्राथमिकता दें महिलाएं : रेणू धामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में नए कार्य को प्राथमिकता दें महिलाएं : रेणू धामा
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू धामा ने कहा कि महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के चलाने से रोजगार के अवसर उपलब्ध होते हैं। समाज में महिलाओं का संगठन भी बनता है। इससे महिलाओं की एकता बढ़ती है। आगे बढ़ने के लिए कुछ नए कार्य करने होंगे। कार्य को प्राथमिकता के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण करें।
विकास भवन सभागार में मंगलवार को प्रेरणा दिवस मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं गांव में नए-नए कार्य को प्राथमिकता दें। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा जनपद में जो समूह चल रहे हैं, यह राज्य स्तर तक ही ना जाएं बल्कि महिला संगठन इन समूह को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाए जिससे कि जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर के इतिहास के सुनहरे पन्नों में लिखा जाए। महिला एकता का भी राष्ट्रीय स्तर पर पता होना चाहिए। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा कि जनपद की महिलाओं में समूह चलाने के लिए संगठन एकता कूटकूट कर भरी है। मिशन 1000 पर हर महिला गांव में संदेश देगी की बेटी की परवरिश अच्छे से करें। कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद ने किया। डीडीओ हुब लाल, पीडी एमएल पटेल, बीएसए योगराज सिंह, एलडीएम पीवी राजू, एआरओ कोपरेटिव विकास कुमार, बीडीओ बागपत अमित कुमार मौजूद रहे।