{"_id":"5ab94c454f1c1b92778b791d","slug":"61522093125-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का धूमधाम से समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का धूमधाम से समापन
Updated Tue, 27 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली परिसर में चल रही दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान रंगांरग कार्यक्रम के बीच प्रदर्शनी के मेधावियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
समापन पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर एमएस गौर, डॉ. अनु सिंह, डॉ. मीनाक्षी, भाजपा नेता आदिश राणा व प्रधानाचार्य कविता चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। डीईएलईडी शिक्षकों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में बॉल पेंटिंग में ग्रुप नंबर एक पूनम, अर्पणा और नाहिद प्रथम, निबंध प्रतियोगिता मेें कोमल प्रथम, जीके क्विज प्रतियोगिता में शुभम प्रथम, पोस्टर प्रतियोगिता में शिवा प्रथम, मॉडल प्रदर्शनी में कपिल, अमित, दयानंद वर्मा द्वारा बनाया गया ज्वालामुखी का मॉडल प्रथम रहा। मुख्य अतिथि डॉ. प्रोफेसर एमएस गौर, डॉ. अनु सिंह, डॉ. मीनाक्षी ने विज्ञान का व्यवहारिक जीवन में प्रयोग विषय पर व्याखान किया। संचालन प्रधानाचार्या कविता चौधरी और दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। रंगारंग कार्यक्रम के साथ मेधावियों को सम्मानित किया ।