{"_id":"5ab0049a4f1c1bbe758b65a0","slug":"61521484954-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित परीक्षकों को भेजा जा रहा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित परीक्षकों को भेजा जा रहा नोटिस
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में सोमवार को बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य जारी रहा। वहीं मूल्यांकन केंद्र पर अनुपस्थित परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारियों चल रही है।
जनता वैदिक इंटर कॉलेज को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस मूल्यांकन केन्द्र में 61 उपप्रधान परीक्षक, 537 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्र प्रभारी डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि शुरू से ही 160 परीक्षक और दो उपप्रधान परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जो परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं, उनसे जवाब मांगा जा रहा है। बताया कि किस शिक्षक ने कितनी कापियां चेक की हैं। सब डाटा आनलाइन हो चुका है। यदि कोई अनुपस्थित चल रहा है तो उसके खिलाफ ऊपर से ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर ने कहा कि जेवी इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन कार्य में लगे परीक्षकों के साथ तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है क्योंकि परीक्षकों पर बाहर जाने का प्रतिबंध लगाया गया है। यमुना इंटर कालेज में ऐसा नहीं है। जिन परीक्षकों ने उपवास रखा हुआ है, उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर, प्रभारी डॉ. रेखा सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के दौरान कोई परीक्षक बाहर न जाएं जेडी ने निर्देशित किया हुआ है। यदि कोई परीक्षक उपवास रखे है तो कालेज में कैंटीन की व्यवस्था है।
विज्ञापन
227 परीक्षक रहे अनुपस्थित
बागपत। श्री यमुना इंटर कॉलेज में चल रहे इंटरमीडिएट की परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान 227 परीक्षक अनुपस्थित रहे। जिस कारण मूल्यांकन के कार्य में थोड़ी बहुत बाधा हो रही है। उप नियंत्रक जयपाल शर्मा ने बताया कि उनके यहां पर 513 परीक्षक कॉपियों को जांचने के लिए ड्यूटी पर लगाया । इसमें 227 शिक्षक अनुपस्थित रहे। उनकी ऑनलाइन रिपोर्ट शासन को दी जा रही है। अनुपस्थित रहने पर मानदेय रोका जाएगा।