{"_id":"5a945f604f1c1bdd0b8b618b","slug":"61519673184-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों को बनाया जाएगा स्वच्छ, लोगों को करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों को बनाया जाएगा स्वच्छ, लोगों को करेंगे जागरूक
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीडीओ ने विकास भवन सभागार में स्वच्छता ग्रही, आंगनबाड़ी और शिक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान गांवों को स्वच्छ बनाने के बारे में चर्चा की।
सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव को गंदगी मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित होंगे। प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलेगा। वहीं गांवों में लोगों को शौचालय इस्तेमाल करने के लिए टीम कार्य करेगी। स्वच्छता ग्रही, आंगनबाड़ी और शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सही कार्य करने वालों की छटनी कर उन्हें गांवों में कार्य करने की तैनाती की जाएगी। बैठक में स्वच्छता ग्रही, शिक्षक और आगंनबाड़ियों की समस्याएं पूछी। रटौल गांव की समस्या आई। इसमें एक परिवार ने शौचालय पर ताला लगाया है। इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। गड्ढे भरने की बातें करते हैं। दानिश ने बताया कि 19 लोगों ने शौचालय पर ताला लगाया हुआ था, जिसको टीम के माध्यम से समझाया गया। 18 लोगों ने ताले खोल दिए , लेकिन एक अभी भी मानने को तैयार नहीं है। 70-80 लोग ऐसे हैं, जो खुले में शौच जाते हैं। शौचालय नहीं बने। अपात्रों के घर शौचालय बनाए हैं। सीडीओ चांदनी सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। डीपीआरओ संजय कुमार यादव, जिला समन्वयक नरेंद्र उज्ज्वल, स्वच्छ भारत प्रेरक राधिका आदि रहे।