फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मेधावी छात्र-छात्राएं समाज की ताकत- अमर सिंह

मेधावी छात्र-छात्राएं समाज की ताकत- अमर सिंह

Thu, 15 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राएं समाज की ताकत- अमर सिंह
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों और मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य ठाकुर अमर सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें वक्ताओं ने युवाओं से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ठाकुर अमर सिंह, अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा, समारोह अध्यक्ष डॉ. वीएस चौहान, कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यपाल चौहान, प्रबंधक सुरेंद्र चौहान ने दीप जलाकर किया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर कार्यक्रम आयोजित किया । इसमें राज्यसभा सदस्य ठाकुर अमर सिंह ने कहा कि युवा देश की ताकत हैं। समाज को शिक्षा और एकजुटता पर ध्यान देना चाहिए। समाज की एकजुटता की बदौलत ही तरक्की की राह खुलेगी। मुख्य अतिथि ने संस्था को 11 लाख रुपये देने का वायदा किया।
विज्ञापन

इस वार्षिकोत्सव में ज्योति चौहान के अलावा सविता धामा, एकता, शिखा पंवार, राहुल कुमार, पूजा राघव, अनामिका यादव, भारती, विशाल चौहान, आस्था सिंह, शैली के अलावा खिलाड़ी गौरव चौहान, हर्षवर्धन, शक्ति सिंह, विकास कुमार, कर्म पाल यादव, सचिन चौहान, अमित राणा, चमन, कृष्ण पंवार, दीपक कुमार, आकाश कुमार, अरुण, निर्दोष, योगेश कुमार, संदीप कुमार, नईमुद्दीन सहित अन्य छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान एमए भूगोल में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की मेरिट में स्थान बनाने वाली ज्योति चौहान को समाजसेवी सुनील चौहान की ओर से एक लाख रुपये और धीर सिंह चौहान और नीरज चौहान की ओर से स्कूटी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रद्युम्मन राजपूत, प्रमोद राणा, भोपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, रालोद जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, धीर सिंह चौहान, अजीत चौहान, संजीव चौहान, सुखपाल चौहान, विजय गहलौत, समाजसेवी सुनील चौहान, योगेंद्र चौहान, प्रहलाद सिंह तोमर, धर्मेंद्र चौहान, महेंद्र चौहान, दानेश्वर सिंह चौहान, अजीत सिंह चौहान, संजीव चौहान, सुखपाल चौहान, योगेंद्र चौहान, प्रहलाद सिंह तोमर, धर्मेंद्र चौहान, महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed