{"_id":"5a6e1e6e4f1c1b7f268b6f17","slug":"61517166190-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी कई रूपों से समाज को करती है सुशोभित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी कई रूपों से समाज को करती है सुशोभित
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। कश्यप चौपाल पर शनिवार को साप्ताहिक यज्ञ हुआ। इसके बाद धर्मसभा का आयोजन किया। इसमें पंडित सत्यपाल आर्य ने बताया नारी का पद श्रेष्ठ है। उसके कई रूप होते हैं। जब बच्ची होती है तो उसके बालिका कहते हैं, जब बड़ी होती है तो लड़की कहलाती है और जब जवान होती है तो किसी के घर की बहु बन जाती है। जब बच्चा पैदा हो जाता है तो मां बन जाती है। बच्चों की शादी हो जाती है तो फिर वह दादी मां बन जाती है। इसी प्रकार रूप बदलते रहते हैं। मर्यादा में रहकर नारी का रूप कुछ और रहता है और मर्यादा लांघने पर उसका रूप कुछ और। नारी का कर्तव्य परिवार का पालन पोषण और बच्चों को अच्छे संस्कार देना है। इसमें डॉ. मांगेराम आर्य, सुशील कुमार, सुनील, डॉ. नरेंद्र, रोहित, श्रवण कुमार, विजयपाल, ओमवीर, ओमपाल, राजीव, राजेश, सत्यवीर, शौर्यवीर, नरेंद्र, गजेंद्र मौजूद रहे।
दोघट और टीकरी में चलाया सफाई अभियान
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत दोघट और टीकरी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान चलाया गया और गलियों एवं नालियों की सफाई कराई । नगर पंचायत दोघट में चेयरमैन बबीता चौधरी एवं ईओ सूर्यप्रकाश के निर्देशानुसार सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों ने पट्टी तिरौसिया, भोजान, शौरा, खोखरा, मादान मैन बाजार आदि स्थानों पर साफ सफाई कराई । रास्तों के किनारे बनी नालियों से कीचड़ निकलवाया। इसके अलावा टीकरी में भी सफाई अभियान चला। ईओ दोघट सूर्यप्रकाश ने बताया कि सफाई कर्मियों ने रात्रि में भी अभियान जारी रखा है। कस्बे को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाना है।