{"_id":"5a3419014f1c1ba7678c1c70","slug":"61513363713-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की शिकायत पर सड़क निर्माण की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की शिकायत पर सड़क निर्माण की जांच
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक की शिकायत पर सड़क निर्माण की जांच
बागपत। बड़ौत विधायक केपी मलिक की शिकायत के बाद डीडीओ और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता ने सड़क निर्माण की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों से भी इस संबंध में बयान लिए जा रहे है। शनिवार को इस संबंध में सीडीओ को जांच रिपोर्ट देंगे।
भाजपा विधायक केपी मलिक ने मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार को नैथला से बोहला, लुहारी गौशाला से बड़ौत-कोताना मार्ग, लुहारी से कोताना मार्ग निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। कमिश्नर ने डीएम भवानी सिंह खंगारौत को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीडीओ हुब लाल और पीडब्ल्यूडी विभाग के अभियंताओं को जांच करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी अभिलेख नहीं मिलने के कारण जांच में देरी हुई है। शुक्रवार को ही अभियंताओं के साथ विधायक की शिकायत पर जांच पड़ताल के लिए निकले है। ग्रामीणों से इसकी जानकारी ली जाएगी। सड़क किस मानक पर बनाई गई है इसकी जांच की गई है। सभी रिपोर्ट तैयार करने के बाद जो भी कमी और लापरवाही मिली है। उसे शनिवार को प्रभारी डीएम सीडीओ चांदनी सिंह को सौंप दिया जाएगा।