फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीरंदाजों ने मथुरा में लगा दी स्वर्ण पदकों की झड़ी

तीरंदाजों ने मथुरा में लगा दी स्वर्ण पदकों की झड़ी

Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
तीरंदाजों ने मथुरा में लगा दी स्वर्ण पदकों की झड़ी
जिले के तीरंदाजों ने लगा दी पदकों की झड़ी
विज्ञापन


बागपत। मथुरा में हुई प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बागपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 36 पदक जीतकर जिला ओवर ऑल चैंपियन बना। इनमें 23 स्वर्ण पदक शामिल है। एकेडमी सहित सहित जिले के अन्य तीरंदाजों में खुशी का माहौल है।

जिला तीरंदाजी संघ के सचिव सुनील पंवार और कोच सचिन वेदवान ने बताया कि मथुरा में छह दिसंबर से नौ दिसंबर तक राज्य स्तरीय तीरांदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें बागपत के तीरांदाजों ने प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि सभी ने सटीक निशाने लगाकर पदकों की झड़ी लगा दी। इसके चलते जिला प्रदेश में ओवर ऑल चैम्पियन बना। 36 पदक जीतकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजों ने 23 स्वर्ण, पांच रजत, सात कांस्य पदक जीत। मधु वेदवान ने सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। साक्षी वेदवान ने चार स्वर्ण और एक रजत, रितिका वेदवान ने चार स्वर्ण, एक सिल्वर, शुभम वेदवान ने तीन स्वर्ण, विक्रांत चौधरी ने दो स्वर्ण, एक रजत, अंकित कुमार ने दो स्वर्ण एक रजत, हितेश तोमर ने दो स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि एकेउमी पर सभी तीरंदाजों का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed