फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   निवाड़ा के खादर में अफसरों ने खनन रूकवाया

निवाड़ा के खादर में अफसरों ने खनन रूकवाया

Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
निवाड़ा के खादर में अफसरों ने खनन रूकवाया
निवाड़ा के खादर में अफसरों ने खनन रुकवाया
विज्ञापन


बागपत। नैथला के यमुना खादर में ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच बढ़ते तनाव को देखकर अफसर टेंशन में आ गए। एसडीएम बागपत ने खादर में पहुंचकर बालू खनन रुकवा दिया। एसडीएम का कहना है कि खादर की भूमि की पैमाइश होने के बाद ही दोबारा खनन चालू होने दिया जाएगा।

नैथला गांव के किसानों के खेतों से बालू का परिवहन करने की प्रशासन ने अनुमति दे रखी है जबकि खनन की अनुमति ठेकेदारों को हरियाणा सरकार से मिली हुई है। खादर में बालू का खनन शुरु होने के बाद विवाद शुुरू हो गया था। ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव के खादर से अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है। कई बार किसानों और ठेकेदारों के बीच झडप हो गई थी। कुछ समय के लिए बालू खनन बंद भी हुआ था। लेकिन दोबारा चालू हो गया था। किसान और बालू खनन ठेकेदार के बीच कभी भी टकराव उत्पन्न हो सकता था। ग्रामीण अफसरों से भी शिकायत कर रहे थे। इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम विवेक कुमार यादव और सीओ दिलीप सिंह शनिवार को खादर में पहुंचकर बालू खनन का काम रूकवा दिया। इस दौरान वहां पर अनेको किसान इकट्ठे हो गए थे। एसडीएम का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत पर बालू खनन का काम रुकवाया गया है। बागपत और सोनीपत की राजस्व की टीम खादर की भूमि की पैमाइश करेगी। तभी बालू का खनन होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed