{"_id":"5a18700b4f1c1b6f548bf4f9","slug":"61511550987-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत तार टूटने से फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत तार टूटने से फसल जली
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से
लाखों की ईख जलकर राख
बड़ौत। सिनौली गांव में विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से कई किसानों की लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आक्रोशित किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की।
पीड़ित किसान बिजेंद्र पुत्र शीतल और प्रकाश पुत्र मामचंद सिनौली गांव के रहने वाले हैं। उनके खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन काफी जर्जर हो चुकी है। पीड़ित किसान विभागीय अफसरों से लाइन बदलने की मांग कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नतीजन जर्जर विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से बिजेंद्र और मामचंद की छह बीघे ईख जलकर राख हो गई।
सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आक्रोशित लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता प्रथम अजय कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। उधर मलकपुर गांव में भी आग लगने से कई किसानों की ईख की फसल जल गई।