{"_id":"5a186f044f1c1b9f678bd86c","slug":"61511550724-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केट बॉल में ब्लू और रेड हाउस ने जीते खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केट बॉल में ब्लू और रेड हाउस ने जीते खिताब
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास्केटबाल में ब्लू और रेड हाउस ने जीते खिताब
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन हो गया। सीनियर वर्ग में ब्लू और जूनियर वर्ग में रेड हाउस ने खिताब जीता। प्रबंधक अजय गोयल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
शुक्रवार को सीनियर बालिका वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैल ब्लू और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। ब्लू ने ग्रीन हाउस को 15-05 से हराकर मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से अंशिका ने 10, वंशिका ने पांच अंक अर्जित कर मैच जिताया।
जूनियर वर्ग में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को 44-06 अंक से पराजित कर फाइनल मैच जीता। टीम की ओर से कप्तान विरक्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 अंक प्राप्त किए। रेड हाउस की कप्तान विरक्ति को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। विजेता टीम को प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य संजय नायक ने पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी होता है। पीटीआई राजीव कुमार, प्रदीप कुमार, बबलेश, रवि, हिमांशु, उमेश, अमित, मीनाक्षी, बबीता, ममता मौजूद रहे।