फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शूटिंग प्रतियोगिता में प्रवेंद्र, नीशू खोखर रहे प्रथम

शूटिंग प्रतियोगिता में प्रवेंद्र, नीशू खोखर रहे प्रथम

Sat, 11 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता में प्रवेंद्र, नीशू खोखर रहे प्रथम
निशानेबाजी में प्रवेंद्र, नीशू खोखर रहे प्रथम
विज्ञापन

फोटो- 16
छपरौली। होशियारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज रठौडा में स्कूल गेम्स फेडरेशन के अंतर्गत माध्यमिक विद्यालय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन संस्था के प्रबंधक उपप्रबंधक महक सिंह शास्त्री, वीरेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से किया।

बालक वर्ग के सब जूनियर वर्ग में अर्जुन तोमर प्रथम, साहिल खान द्वितीय और प्रयास कुमार तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में अर्पित प्रथम, अनुभव द्वितीय और आशीष तृतीय रहा। सीनियर वर्ग में प्रवेन्द्र प्रथम, हर्षित द्वितीय और शरद तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग की सब जूनियर वर्ग में नीशू खोखर प्रथम, मानवी द्वितीय और खुशी रही। जूनियर वर्ग में युवीका तोमर प्रथम, विधि द्वितीय और अनुष्का कौशिक तृतीय स्थान पर रही। मंडलीय क्रीड़ा प्रभारी आनंद शर्मा और जनपद प्रभारी गजेंद्र यादव ने बताया कि 14 से 16 नवंबर तक अलीगढ़ में प्रदेशीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। जिसमें आधार कार्ड की अनिवार्यता लाना जरूरी बताया। प्रधानाचार्य राजेश रूहेला, रेंज ऑफिसर सचिन शर्मा, स्कोर वाजिद खान, मनोज शर्मा, पीटीआई विजय कुमार, करुणा मान, जयपाल सिंह, वाजिद खान, फरमान अली, सत्येंद्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed