फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कम इंडेट जारी होने से किसान परेशान

कम इंडेट जारी होने से किसान परेशान

Wed, 08 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
कम इंडेट जारी होने से किसान परेशान
बागपत। सहकारी क्षेत्र की बागपत चीनी मिल ने पेराई शुरू कर दी है, लेकिन कम इंडेंट जारी होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि पर्याप्त इंडेंट जारी किया जाना चाहिए, इस कारण किसान समय पर गेहूं की बुआई कर सकेंगे।
विज्ञापन

रालोद की सोनीपत स्टैंड स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि बगैर तैयारी के मिल का पेराई सत्र शुरू कर दिया है। मिल ने पांच लाख रुपये की बौगास खरीदी गई। वक्ताओं ने कहा कि पर्याप्त इंडेंट जारी होना चाहिए। योगेंद्र पाबला, अमित, जितेंद्र, अवनीश, वीरेंद्र, कंवर पाल, अजहर, उस्मान, देवेंद्र, रामवीर, खचेडू आदि मौजूद रहे। उधर, रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर 400 रुपये गन्ना मूल्य, 14 दिन में गन्ना भुगतान, किसानों से किराया नहीं लेने और गन्ने की पेराई एक लाख क्विंटल करने की मांग भी की।
विज्ञापन


क्रय केंद्र को चालू करवाने की मांग
बागपत। तौल शुरू न होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। गठीना गांव के किसानों ने जिला गन्नाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। अवगत कराया कि केंद्र पर गन्ना खरीद नहीं हो रही है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में गन्ना सूख रहा है। इससे किसानों को आर्थिक हानि पहुंच रही है। क्रय केंद्र चालू करवाने की मांग की । इसमें राकेश कुमार, अश्वनी कुमार, राजेंद्र कुमार, नीरज कुमार, धीरज कुमार, कंवल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तौल केंद्र चालू नहीं, उलझी समस्या
बागपत। सहकारी समिति बागपत क्षेत्र के विवादित 15 तौल केंद्र अभी तक चालू नहीं हो सके हैं। इन केंद्रों को लेकर हंगामा हो चुका है। विधायक योगेश धामा और समिति चेयरमैन कृष्णपाल का कहना था कि तौल केंद्रों को दूसरी चीनी मिलों को नहीं दिया जाना चाहिए था। विवाद के चलते यह तौल केंद्र अब तक चालू नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed