{"_id":"597b8e9c4f1c1bf5768b461a","slug":"61501269660-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतों ने नील गाय को नोंचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतों ने नील गाय को नोंचकर मार डाला
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्तों ने नील गाय को नोंचकर मार डाला
बड़ौत (बागपत)। नील गाय को कुत्ते लगातार अपना निवाला बनाकर मौत के घाट उतार रहे हैं। बावली गांव के जंगल में शुक्रवार तड़के एक नील गाय का शव पड़ा मिला, जिसे कुत्तों ने बुरी तरह नोंच रखा था। ग्रामीणों के कई बार फोन करने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी वहां नहीं पहुंचे तो नील गाय को दफना दिया गया।
बावली गांव का अंकुर शुक्रवार सुबह अपने खेत में गया तो वहां एक नील गाय मरी पड़ी मिली। उसे कुत्तों ने बुरी तरह नोंच रखा था। अंकुर ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी तो सब इकट्ठा होकर पहुंचे। उसने फोन पर वन विभाग को सूचना दी। लेकिन कई घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि वन्य जीव लगातार मर रहे है, लेकिन वन विभाग को इसकी परवाह नहीं है। ग्रामीणों ने खुद ही नील गाय को दफना दिया। उधर, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह का कहना था कि ऐसी कोई सूचना उन्हें नही दी गई।