{"_id":"6756ebb62469ee74440749bc","slug":"60-thousand-rupees-in-cash-and-jewellery-stolen-from-a-labourers-house-baghpat-news-c-28-1-bag1001-123037-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मजदूर के घर से 60 हजार की नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मजदूर के घर से 60 हजार की नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बरसिया गांव में शनिवार रात चोरों ने मजदूर के घर का ताला तोड़कर साठ हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। ससुराल से वापस लौटे मजदूर ने सिंघावली अहीर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बरसिया गांव के फुरकान ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। शनिवार को अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ने के लिए ससुराल गया था। रविवार को ससुराल से ही मजदूरी पर चला गया। ग्रामीणों ने घर का ताला टूटा देखा तो उसे फोन कर जानकारी दी। उसने घर जाकर देखा तो घर की अलमारी में रखे कमेटी के साठ हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी मिले। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।