{"_id":"588ce5fd4f1c1ba333cf7cbb","slug":"60-12-department-2-department-stopped-the-salaries-of-60-employees-the-wages-withh","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 विभाग के 60 कर्मचारियों का वेतन रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 विभाग के 60 कर्मचारियों का वेतन रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्रशिक्षण के दौरान 12 विभागों के 60 कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित रहे। सीडीओ हाकिम सिंह ने उन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण मांगा है। इन कर्मचारियों में सबसे अधिक बैंक के कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
विधानसभा चुनाव में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया है। 21 जनवरी को गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में चुनाव का प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा था। जिले के तमाम विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। वहीं 12 विभागों के 60 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। जांच पड़ताल करने के बाद इन कर्मचारियों का सीडीओ हाकिम सिंह ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। सबसे अधिक बैंक कर्मचारी के कर्मचारी और अधिकारी ही प्रशिक्षण के दौरान नदारद रहे।
सीडीओ ने जिला अग्रणी प्रबंधक सिंडिकेट, बीएसए, डीआईओएस, जिला समाज कल्याण, सीएमओ, उपायुक्त व्यापार कर, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड पश्चिम, डीसीओ, महाप्रबंधक चीनी मिल बागपत, डीडीओ, लोनिवि अधिशासी अभियंता, लोअर खंड पूर्वी यमुना नहर के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया चुनावी कार्यक्रमों में उनके विभागों के अधिकारी और कर्मचारी समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा। ऐसा नहीं होता है तो इसका जिम्मेदार उन्हें माना जाएगा। सीडीओ हाकिम सिंह ने कहा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की 1951 की धारा 134 के तहत 12 विभागों के 60 कर्मचारियों का प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर वेतन रोका और उनका स्पष्टीकरण मांगा है।