फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   59 positive including district hospital staff

जिला अस्पताल के कर्मचारी सहति 59 पॉजिटिव, 1059 लोग हो चुके है ठीक

Sun, 23 Jan 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
59 positive including district hospital staff
बागपत। जिला अस्पताल के एक कर्मचारी समेत 59 लोगों में शनिवार को संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1545 हो गई है और 1059 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार को डीएम कैंपस के एक कर्मचारी, नगर की माता कॉलोनी, मुगलपुरा, पुराना कस्बा, कोर्ट रोड, अहेड़ा, निरोजपुर, नैथला, काठा, निवाली, सरूरपुरकलां, बली, मेहनवा, जिला अस्पताल के एक कर्मचारी, हरचंदपुर, नया गांव में संक्रमित मिले हैं। बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव में एक, बामनौली में एक, बड़ौली में एक, सिनौली, किरठल व शबगा गांव में एक-एक संक्रमित मिला है। संक्रमितों को होम आइसोलट कर उपचार शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के परिजनों व उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए लोगों से गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed