फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   59% less beneficiaries get vaccinated against target

लक्ष्य के सापेक्ष 59 फीसदी कम लाभार्थियों ने कराया टीकाकरण

Thu, 20 May 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
59% less beneficiaries get vaccinated against target
बागपत। जिले में लोग टीकाकरण के प्रति रुचि नहीं ले रहे है। बृहस्पतिवार को लक्ष्य के सापेक्ष 41 फीसदी लाभार्थी ही टीकाकरण कराने के लिए केंदों पर पहुंचे। बृहस्पतिवार को बड़ौत ब्लॉक में सबसे कम 30 फीसदी और खेकड़ा ब्लॉक में सबसे अधिक 62 फीसदी टीकाकरण हुआ। बुधवार को भी जिले में 26 फीसदी लाभार्थियों ने ही टीकाकरण कराया था। जिले में इस सप्ताह में 14700 के लक्ष्य के सापेक्ष 5996 लाभार्थियों ने ही टीकाकरण कराया है, जो लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 37 फीसदी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 41 सत्रों में 4100 लाभार्थियों के टीकाकरण का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 1705 लाभार्थी ही टीकाकरण कराने के लिए केंदों पर पहुंचे। बृहस्पतिवार को बागपत ब्लॉक में 1100 में से 375, बड़ौत ब्लॉक में 700 में से 210, बिनौली ब्लॉक में 600 में से 190, छपरौली में 600 में से 270, खेकडा में 400 में से 250 और पिलाना ब्लॉक में 700 में से 410 लाभार्थियों ने ही टीकाकरण कराया। जिले में 41 फीसदी टीकाकरण हुआ। बृहस्पतिवार को खेकडा में सर्वाधिक 62 फीसदी और बड़ौत में सबसे कम 30 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लाभार्थियों से केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

---------------------
जिले में इस सप्ताह टीकाकरण की स्थिति
तिथि लक्ष्य टीकाकरण
17 मई 6000 2629
18 मई 3600 1403
19 मई 1000 259
20 मई 4100 2629
---------------------------------------------
14700 5996
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed