फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   550 houses were in darkness for 14 hours due to 400 KVA transformer blowing

Baghpat News: 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 550 घरों में 14 घंटे छाया रहा अंधेरा

Fri, 11 Aug 2023 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
550 houses were in darkness for 14 hours due to 400 KVA transformer blowing
बड़ौत। सब्जी मंडी के पास रखा 400 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण बृहस्पतिवार की रात तकरीबन एक बजे फुंक गया। ट्रांसफार्मर से जुड़े 550 घरों में अंधेरा छा गया। लोगों ने निगम के अफसरों और कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। मामला बढ़ता देख सूचना पर पहुंचे निगम के अफसरों ने दूसरा अस्थायी ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर काफी समय से ओवरलोड चल रहा था, पहले भी यह कई बार फुंक चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार की रात एक बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया और इससे जुड़े तकरीबन 550 घरों में बिजली ठप हो गई। कुछ देर तक लोगों के घरों में रखे इंवर्टर भी जवाब दे गए। जिसके बाद लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन कर समस्या से अवगत कराने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। सुबह होते हुए लोगों के घरों मेंं पेयजल संकट भी गहरा गया। इससे आक्रोशित लोगों ने नेहरू मूर्ति और घट्टा बाजार पर एकत्रित होकर हंगामा किया और इसकी सूचना पुलिस व बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 को दी। जिसके बाद एक्सईएन द्वितीय केपी पूरी मौके पर पहुंचे और दूसरा अस्थायी ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराई। बाद में शुक्रवार शाम चार बजे अस्थायी ट्रांसफार्मर को हटाकर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया और बिजली आपूर्ति दुरूस्त कराई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एक्सईएन द्वितीय केपी पूरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंक गया है, जिसको बदलवा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed