{"_id":"5fdcee1f8ebc3e3b8e184c68","slug":"54-80-crore-budget-pass-for-the-development-of-the-district-baghpat-news-mrt5162707123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के विकास के लिए 54.80 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के विकास के लिए 54.80 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन
बागपत जिला पंचायत कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करती जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष रेणु धामा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष रेणु धामा ने विकास कार्यों में तेजी लाने व अधूरे पड़े कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में सर्वसम्मति जिले में विकास कार्यों के लिए 54 करोड़ 80 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति पर सहमति दी गई।
शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में बोर्ड बैठक हुई। वर्ष 2020-21 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिले में विकास कार्यों के लिए 35 करोड़ दस लाख के सापेक्ष 54 करोड़ 80 लाख रुपये के बजट को स्वीकृति दी गई। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मूल बजट 35 करोड़ 81 लाख स्वीकृत किया गया है और 28 करोड़ 18 लाख के व्यय का बजट बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया। इसके अलावा सात करोड 63 लाख के बचत के बजट की स्वीकृति भी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने सभी सदस्यों को उनके क्षेत्रों में अधूरे कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने का निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ हुबलाल, अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर, रविन्द्र बली, मुब्बसीर, राजेन्द्र चौधरी, विराज तोमर, लेखराज प्रधान, बीना तुगाना, रहीसू बोपुरा सहित अन्य जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।