फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   53.95% vaccinated against target

लक्ष्य के सापेक्ष 53.95 फीसदी ने लगवाया टीका

Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
53.95% vaccinated against target
बागपत। जिले में लोग टीकाकरण के प्रति रुचि नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को लक्ष्य के सापेक्ष 53.95 फीसदी लाभार्थी ही टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। बड़ौत ब्लॉक में सबसे कम 38.46 फीसदी और बिनोली ब्लॉक में सबसे अधिक 75 फीसदी टीकाकरण हुआ। गुरुवार को भी जिले में 41 फीसदी लाभार्थियों ने ही टीकाकरण कराया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 43 सत्रों में 4300 लाभार्थियों के टीकाकरण का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 1980 लाभार्थी ही टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। शुक्रवार को बागपत ब्लॉक में 800 में से 490, बड़ौत ब्लॉक में 1300 में से 500, बिनौली ब्लॉक में 600 में से 450, छपरौली में 500 में से 280, खेकड़ा में 500 में से 320 और पिलाना ब्लॉक में 600 में से 280 लाभार्थियों ने ही टीकाकरण कराया। जिले में 53.95 फीसदी टीकाकरण हुआ। शुक्रवार को बिनोली में सर्वाधिक 75 फीसदी और बड़ौत में सबसे कम 38.46 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक लाभार्थियों से केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed